एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता युवक की पहचान पिंटू शर्मा (24 वर्ष) पुत्र विजयपाल शर्मा, निवासी सोरखा, सेक्टर–115 नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है।
उसके साथ मौजूद अन्य दो युवक अक्षय (18 वर्ष) पुत्र नंदराम सिंह, निवासी सेक्टर–35 नोएडा और अभिषेक शर्मा (18 वर्ष) पुत्र राकेश शर्मा बताए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम की ओर से देर शाम तक गंगा में सर्च अभियान जारी है। जहां युवक का कही पता नही चला।