फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: भारत गौरव ट्रेन कराएगी दक्षिण भारत की सैर, जानिए कब होगी रवाना और क्या है शेड्यूल

Wed, 05 Jun 2024 07:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत ट्रेन संचालित की जा रही है। यह यात्रा 12 दिनों में पूरी होगी।
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात जून को सुबह नौ बजे योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रवाना होगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से संचालित इस ट्रेन से दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों और प्रमुख स्थलों के दर्शन हो सकेंगे।

विज्ञापन


यह यात्रा 12 दिनों में पूरी होगी। भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत ट्रेन संचालित की जा रही है। आईआरसीटीसी लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया, यह ट्रेन सात जून को योगनगरी ऋषिकेश से मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी।

Uttarakhand Weather: मसूरी समेत पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश शुरू, आंधी तूफान में कई घरों की छतें उड़ीं

ट्रेन में 767 बर्थ, टू एसी (49 सीटें), थर्ड एसी (70 सीटें) और स्लीपर (648 सीटें) होंगी। ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश से हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर सतना होकर दक्षिण भारत पहुंचेगी। इस पैकेज ट्रेन यात्रा में तीनों समय के भोजन के साथ होटल में ठहरने और बसों से स्थानीय स्तर पर भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन

इकोनाॅमी पैकेज 22,250 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी (थर्ड क्लास एसी) का 37,000 रुपये प्रति व्यक्ति, कंफर्ट श्रेणी (सेकंड क्लास एसी) पैकेज 49,000 रुपये प्रति व्यक्ति है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध है। योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया, ट्रेन के समय में परिवर्तन हो सकता है। ट्रेन 18 जून को वापस ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें