फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: जन्माष्टमी के दिन शर्मनाक हरकत, दोस्तों संग घूमने निकली विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास

Wed, 28 Aug 2024 09:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

आयरलैंड की महिला ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह 26 अगस्त को दोस्तों के साथ स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में घूम रही थी। इस दौरान एक युवक उसे बुरी नजर से घूरने लगा। युवक ने मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ के प्रयास में एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि आयरलैंड की महिला ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि वह नगर पंचायत स्वर्गाश्रक जौंक के एक लॉज में रहती है। जन्माष्टमी के दिन 26 अगस्त को वह दोस्तों के साथ स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में घूम रही थी।

हरिद्वार: BHEL में एक करोड़ से ज्यादा के सामान की चोरी का पर्दाफाश, कबाड़ी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक उसे बुरी नजर से घूरने लगा। युवक ने मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। इसके बाद उसने वहां से भागकर खुद को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपित युवक युगवीर सिंह निवासी किमसार पौड़ी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें