फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती कर लिया आशीर्वाद

Tue, 24 Jun 2025 10:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि कपूर परिवार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सिनेमा के माध्यम से देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन में अभिनेता अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर व जाने-माने फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर मंगलवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने गंगा आरती में प्रतिभाग किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती व साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें पुष्प और रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि इन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से धर्म, सेवा, संस्कार और संवेदना से युक्त फिल्मों के निर्माण के लिए प्रेरित किया। कपूर परिवार भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सिनेमा के माध्यम से देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

Uttarakhand: महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार; राज्य बनेगा नजीर, महिलाओं के सर्वांगीण विकास में जुटेंगे 57 विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पावन अवसर पर अनिल कपूर और बोनी कपूर ने अपने माता-पिता, सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जो भी मूल्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना है, वह उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है। उन्होंने परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण को अत्यंत शांति और प्रेरणा देने वाला बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें