फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: सिरासू पुल के पास स्नान के दौरान गंगा में बहा मेरठ का युवक, दोस्तों के साथ आया था घूमने, खोज जारी

Sun, 05 Jul 2026 06:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था, इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गंगा की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
युवक गंगा में डूबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गूलर के पास सिरासू पुल के नजदीक मेरठ से आए पांच युवक गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान उनमें से एक युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची। युवक की खोज जारी है।

विज्ञापन


एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था, इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गंगा की तेज धारा में बह गया।

Dehradun: साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर हादसा; पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सर्च अभियान शुरू किया गया है। गंगा नदी का जलस्तर काफी अधिक होने के कारण संभावित स्थानों पर कांटों एवं डीप डाइविंग उपकरणों की सहायता से गहन खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

युवक की पहचान सार्थक(23) पुत्र विनोद कुमार, निवासी कांकरखेड़ा बाईपास, मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। एक गाजियाबाद में किसी फाइनेंस कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें