इसके तहत तीन रेल पुल, तीन सड़क पुल और 15 छोटे पुल बनाने का काम पूरा हो चुका है। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2024 तक इस रेल लाइन से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच रेल संचालन शुरू हो जाएगा। मंत्रालय का दावा है कि इस परियोजना में अत्याधुनिक तकनीकों व मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है और सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।