फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag News: रेल परियोजना की कार्यदायी संस्था में कार्यरत युवक का शव मिला, छुट्टी बिताकर था लौटा

Thu, 29 Jan 2026 01:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की कार्यदायी संस्था के सहायक रसोइया ने आत्मघाती कदम उठा दिया। युवक 17 दिन की छुट्टी के बाद काम पर लौटा था।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवप्रयाग डाक बंगला धर्मपुर रोड स्थित एक होटल में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की कार्यदायी संस्था के सहायक रसोइया का शव पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौतम सिंह निवासी किशनपुर, उत्तरकाशी के रूप में हुई है। वह ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण में जुटी नवयुगा कंपनी द्वारा किराए पर लिए गए इस होटल में सहायक रसोइए के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा के अनुसार बीती बुधवार शाम पुलिस को नवयुगा कंपनी प्रबंधक सी श्रीपाल सिंह  द्वारा उक्त भवन स्थित जिम में युवक गौतम सिंह के पंखे पर लटके होने की सूचना दी गई।  सूचना पर एसएसआई अरुण त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि गौतम पिछले दो वर्षों से कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में छुट्टी बिताकर लौटा था।

गौतम की दादी का हुआ था निधन
परिजनों के अनुसार, घर पर गौतम की दादी का निधन हो गया था, जिसके चलते वह 17 दिन तक अवकाश पर था। विडंबना यह रही कि गुरुवार को उसकी दादी की तेरहवीं का कार्यक्रम था, लेकिन उससे एक दिन पूर्व ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi: बर्फबारी के बीच ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया युवक, धुएं से दम घुटने पर मौत
विज्ञापन


मृतक अपने पीछे बड़ा भाई और एक बहन छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तरकाशी से परिजन देवप्रयाग पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें