फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh-Gangotri Highway: भारी बारिश से बगड़धार में भूस्खलन, मलबा और बोल्डर गिरने से हाईवे बंद

Wed, 16 Aug 2023 10:05 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी

सार

हाईवे बंद होने पर ट्रैफिक को भद्रकाली और चंबा में रोक दिया गया है। बारिश थमने पर हाईवे को यातायात के लिए खोलने में करीब तीन घंटे का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश से भूस्खलन के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बुधवार रात नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में यातायात के लिए बंद हो गया है। पहाड़ी से भूस्खलन होने से हाईवे पर भारी मात्रा में बोल्डर और मालवा गिरा है। नरेंद्रनगर क्षेत्र में पिछले एक घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।

विज्ञापन


Badrinath Highway: भनेरपाणी में तीन दिन बाद दोपहिया वाहनों के लिए खुला हाईवे, अभी भी जगह-जगह फंसे 500 यात्री

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बताया गया कि हाईवे बंद होने पर ट्रैफिक को भद्रकाली और चंबा में रोक दिया गया है। बारिश थमने पर हाईवे को यातायात के लिए खोलने में करीब तीन घंटे का वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 323 सड़कें बंद, एक दिन में खुलीं 126

प्रदेश में भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण मलबा आने से 323 सड़कें बंद हैं। इस दौरान एक दिन में मात्र 126 सड़कों को ही खोला जा सका।

लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बंद सड़कों में 12 स्टेट हाईवे, सात मुख्य जिला मार्ग, नौ अन्य जिला मार्ग, 135 ग्रामीण सड़कें और 160 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि एक दिन पहले तक 337 सड़कें बंद थीं, 112 सड़कें बुधवार को बंद हुईं। इस तरह से कुल 449 बंद सड़कों में से बुधवार शाम तक 126 को खोल दिया गया था। जबकि 323 सड़कें अब भी बंद हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में 264 जेसीबी मशीनों को लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें