ऋषिकेश शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति
इस परियोजना के पूरा होने के बाद ऋषिकेश शहर को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। शहर में जाम की समस्या बीते कुछ सालों से विकराल रूप ले रही है। स्थिति यह है कि यात्राकाल और वीकेंड पर तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। सबसे बुरी स्थिति श्यामपुर फाटक, कोयल घाटी, त्रिवेणी घाट चौराहा, चंद्रभागा पुल से तपोवन तक रहती है।
ये भी पड़ें...Roorkee: मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर
केंद्र सरकार की ओर से परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति और एलाइनमेंट पास होने के बाद अब डीपीआर बनाए जाने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि जनवरी 2024 तक डीपीआर बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद जमीन पर काम शुरू हो जाएगा। - दयानंद, चीफ इंजीनियर, एनएच लोनिवि, उत्तराखंड