फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: पशुलोक बैराज के पास गंगा के तेज बहाव में बालक बहा, दोस्तों के साथ आया था स्नान करने

Mon, 13 Jul 2026 08:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
गंगा में बहा बालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स ऋषिकेश के नजदीक पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर एक बालक गंगा में डूब गया। बालक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एम्स ऋषिकेश के समीप पुशलोक बैराज स्थित ओम घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान एक बालक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


हर्रावाला रेलवे स्टेशन सोमनाथ रवाना हुई आस्था ट्रेन: सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, 720 श्रद्धालु हुए रवाना
विज्ञापन


बताया कि बालक की पहचान चंदन शर्मा (12) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर 29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। बताया कि बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें