फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढहा, पहले भी टूट चुकी शटरिंग

Thu, 18 Jul 2024 05:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Badrinath Highway: ब्रिज का ऊपरी फ्रेम तैयार किया जा रहा था। गुरुवार शाम पांच बजे पुल का रुद्रप्रयाग की तरफ वाला टॉवर ढह गया, जिससे फ्रेम भी ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढह गया। गनीमत रही कि यहां लोग काम नहीं कर रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 110 मीटर स्पान का सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है। अब ब्रिज का ऊपरी फ्रेम तैयार किया जा रहा था। गुरुवार शाम पांच बजे पुल का रुद्रप्रयाग की तरफ वाला टॉवर ढह गया, जिससे फ्रेम भी ध्वस्त हो गया।

Uttarakhand: बीरोंखाल में जहरीली मशरूम खाने से लखीमपुर खीरी के आठ मजदूर बीमार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


टॉवर और फ्रेम के ध्वस्त होने का कारण अधिक वजन होना माना जा रहा है। बता दें कि 2022 जुलाई में भी इस ब्रिज की शटरिंग ध्वस्त हो गई थी। तब, दो मजदूरों की मौत भी हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें