फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में फिर आया मलबा, तीन घंटे अवरुद्ध रहा हाईवे

Sun, 14 Mar 2021 07:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तीन घंटे अवरुद्ध रहा
विज्ञापन

तोताघाटी क्षेत्र में फिर पहाड़ी से मलबा आने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तीन घंटे अवरुद्ध रहा। गनीमत रही कि मलबा गिरते वक्त यहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। हाईवे अवरुद्ध होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


तोताघाटी में लंबे समय से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। मलबा आने से यहां बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। शनिवार को भी तोताघाटी में मलबा आने से लगभग 12 घंटे राजमार्ग अवरुद्ध रहा था। रविवार सुबह इसी स्थान से करीब एक किलोमीटर आगे सुबह 10 बजे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा।

गनीमत रही कि इस दौरान नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। लगभग दो घंटे तक मलबा गिरने की वजह से पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग की मशीन काम शुरू नहीं कर पाई। जब मलबा गिरना बंद हो गया, तब मशीनों ने सड़क की सफाई शुरू की। अपराह्न 1 बजे तक मलबा हटाकर पीडब्लूडी ने मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह ने बताया कि पहाड़ कटान की वजह से चट्टानों पर पत्थर अटके हुए हैं। जो तेज हवा या कंपन की वजह से लुढ़क कर नीचे गिर रहे हैं। यह अटके पत्थर हादसे की वजह बन सकते हैं। इसलिए कार्यदायी संस्था को इन्हें हटाने के लिए कहा गया है। 

12 घंटे ठप रहा था ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यातायात

इससे पहले ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर शनिवार तड़के तोताघाटी में पहाड़ी से मलबा गिरने पर पूरे दिन यातायात ठप रहा था। इस कारण ऋषिकेश व श्रीनगर की ओर आने जाने वाले वाहन यहीं फंसे रहे थे। घंटों इंतजार के बाद भी जब मार्ग नहीं खुला तो अधिकतर वाहनों को गजा खाडी मोटर मार्ग से होकर लौटना पड़ा था। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर 12 घंटे आवाजाही ठप रही थी। 


ऑल वैदर रोड निर्माण कार्य में लगी कार्यदासी एजेंसी की ओर से सुबह चार बजे तोता घाटी में चट्टानों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की गई थी। इसके बाद यहां चट्टानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया था। मोटर मार्ग पर भारी मलबा आने से ऋषिकेश से निकले अखबार, दूध, सब्जी, ब्रेड आदि के वाहन यहीं फंस गए थे।

 

वहीं दूसरी ओर श्रीनगर, पौड़ी, देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर निकले वाहनों की भी यहां लंबी कतार लग गई थी। काफी समय बाद जब मार्ग नहीं खुला तो लोग तोताघाटी से ऋषिकेश और देवप्रयाग की ओर लौट गए थे। शाम चार बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई थी। इस दौरान श्रीनगर में रविवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेने देहरादून से श्रीनगर जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी तोताघाटी के बंद होने पर नरेंद्रनगर डाइवर्ट रूट होकर निकालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें