फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे की तरफ जा रहे हैं तो पढ़ ले ये खबर, वरना पछताएंगे

Tue, 05 Feb 2019 10:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
badrinath highway - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पुलिस रात आठ बजे बाद और सुबह छह बजे से पहले वाहनों को नहीं छोड़ेगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने हालांकि हाईवे पर ब्लास्टिंग के चलते रात्रि 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की है, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा और जाम की समस्या को देखते हुए इस अवधि को दोनों वक्त 2-2 घंटे और बढ़ा दिया है।

जिला प्रशासन टिहरी ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हार्ड रॉक तोड़ने के लिए ठेकेदारों को कंट्रोल ब्लास्टिंग की अनुमति दे दी है। यह ब्लास्टिंग रात 10 बजे की जाएगी। इस वजह से प्रशासन ने साढ़े तीन माह के लिए रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ब्लास्टिंग सुबह 3 बजे तक चलेगी

लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि ठेकेदार दिन-रात काम कर सकते हैं। रात के काम पर अभी भी कोई रोक नहीं है, लेकिन कंट्रोल ब्लास्टिंग 11 फरवरी से की जाएगी।

ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि रात नौ बजे से साइट में मशीन और अन्य उपकरण भेजना शुरू कर दें, ताकि रात 10 बजे से ब्लास्टिंग हो। ब्लास्टिंग सुबह 3 बजे तक चलेगी। इसके बाद सड़क पर आए मलबे की सफाई करनी होगी। ठेकेदारों को किसी भी हाल में सुबह 4 से 8 बजे के बीच सड़क पर किसी प्रकार से ट्रैफिक न रोकने लिए कहा गया है।

उधर, देवप्रयाग के थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि वाहनों को सुबह छह और रात आठ बजे के बाद बैरियर से नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से किया जा रहा है, ताकि वाहन कहीं फंसे नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें