फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हेमकुंड साहिब जा रहे श्रद्धालुओं की बाइट हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो गंभीर घायल

Thu, 25 Jun 2026 08:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)

सार

दो युवक पंजाब से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे थे। एनएचपीसी बैंड के तीखे मोड़ पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादस में घायल श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप एनएचपीसी बैंड पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार पंजाब निवासी दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि पुलिस को एनएचपीसी बैंड के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल चौकी बचेलीखाल से पुलिस बल मौके पर पहुच गये थे। दो युवक पंजाब से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे थे। एनएचपीसी बैंड के तीखे मोड़ पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

Uttarakhand: नगरासू प्रकरण, कार्रवाई न होने से प्रदर्शन, निहंगों के सीमा में प्रवेश करने की सूचना, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन


घायलों की पहचान चालक गुरु प्रताप सिंह (24 वर्ष) पुत्र गुरु दयाल सिंह, निवासी मकान नंबर-एनजी 86, कोट बाबा दीप सिंह, बीटीसी जनपद जालंधर (पंजाब) और उनके साथी प्रिंस सिंह (20 वर्ष) पुत्र सतनाम सिंह, निवासी ग्राम सेमी, थाना 08-नंबर, ट्रांसपोर्ट नगर, जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और अपने सरकारी वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बागी, देवप्रयाग में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों घायलों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें