एम्स कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
हेली एंबुलेंस पायलट प्रोजेक्ट के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्राइमरी ट्रामा केयर, ट्रामा टीम ट्रेंनिंग, एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट, एडवांस ट्रामा केयर फॉर नर्सेज आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं, रक्षा अनुसंधान एवं स्वास्थ्य संगठन (डीआरडीओ) की ओर से हेली एंबुलेंस के प्रशिक्षण के लिए सिम्युलेटर भी उपलब्ध कराया जाएगा। सिमुलेटर साल के अंत तक मिल जाएगा।
चारधाम यात्रियों को मिलेगा लाभ
अप्रैल में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। अब तक दुर्घटनाग्रस्त और गंभीर बीमार यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स लाया जाता था। लेकिन, अब हेली एंबुलेंस इन्हें एम्स पहुंचाएगी।
एम्स को हेली एंबुलेंस सेवा के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना जाना गर्व की बात है। हेली एंबुलेंस सेवा से पर्वतीय और दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के गंभीर घायलों और मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा। प्रोजेक्ट की सफलता से देश के अन्य राज्यों मेंं भी हेली एंबुलेंस सेवा का रास्ता खुलेगा।
- प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स, ऋषिकेश