अब तक हो चुके हैं चार दीक्षांत समारोह
एम्स का पहला दीक्षांत समारोह तीन नवंबर 2018 को हुआ था। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की थी। दूसरा दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2020 को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। तीसरा दीक्षांत समारोह 13 जुलाई 2023 को आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की थी। चौथा दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल 2024 को हुआ था, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की थी।
पांचवां दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
- संदीप कुमार, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश