फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: इलाज पर संकट; शासन ने अचानक किए आठ डॉक्टरों के तबादले, विशेषज्ञ विहीन हुआ उपजिला अस्पताल

Tue, 30 Jun 2026 10:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सबसे अधिक चिंता फिजिशियन की कमी को लेकर है। अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी हर दिन 100 से 150 तक होती हैं। यहां फिजिशियन के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन लंबे समय से केवल वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अमित रौतेला ही यहां तैनात थे।
विज्ञापन
डॉक्टरों के ट्रांसफर - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे राजकीय उपजिला चिकित्सालय को एक और बड़ा झटका लगा है। शासन ने अस्पताल से आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया है। हालांकि अधिकांश पदों पर प्रतिस्थानी चिकित्सकों की तैनाती की गई है, लेकिन फिजिशियन, आर्थोपेडिक सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ जैसे तीन महत्वपूर्ण पदों पर किसी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की गई। इससे अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


सबसे अधिक चिंता फिजिशियन की कमी को लेकर है। अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी हर दिन 100 से 150 तक होती हैं। यहां फिजिशियन के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन लंबे समय से केवल वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अमित रौतेला ही यहां तैनात थे। अब एकमात्र फिजिशियन डॉ. रौतेला का भी तबादला हरिद्वार होने के बाद अस्पताल पूरी तरह फिजिशियन विहीन हो गया है।

'जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार': फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान
विज्ञापन


इसका सीधा असर हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, श्वास रोग तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार पर पड़ेगा। इसी प्रकार आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रामकुमार स्थानांतरण बागेश्वर किया गया है। इनके स्थान पर भी किसी प्रतिस्थानी को नहीं भेजा गया है। दुर्घटनाओं, हड्डी टूटने और जोड़ संबंधी समस्याओं के मरीजों को अब उपचार के लिए एम्स या देहरादून के अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है। इससे मरीजों को समय, धन और असुविधा तीनों का सामना करना पड़ेगा। वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय नैथानी के स्थान पर भी किसी प्रतिस्थानी चिकित्सक को नहीं भेजा गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि अस्पताल की सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता उसी अनुपात में नहीं बढ़ाई जा रही। ऐसे में स्थानांतरण तो कर दिए गए, लेकिन आवश्यक विशेषज्ञों की तत्काल तैनाती न होना मरीजों के हितों के विपरीत है।

विज्ञापन

इन चिकित्सकों का हुआ स्थानांतरण

- डॉ. उत्तम खरोला (सीएमएस)- हरिद्वार
- डॉ. अमित रौतेला (फिजिशियन)- हरिद्वार
- डॉ. रामकुमार (आर्थो सर्जन)- बागेश्वर
- डॉ. निधि उपाध्याय (गायनी)- डोईवाला
- डॉ. रोहित उपाध्याय (बाल रोग विशेषज्ञ)- डोईवाला
- डॉ. विकास घिल्डियाल (बाल रोग विशेषज्ञ)- कोरोनेशन देहरादून
- डॉ. ऊषा अरुण (महिला चिकित्साधिकारी)- कोरोनेशन देहरादून
- डॉ. अजय नैथानी (त्वचा रोग विशेषज्ञ)- रुद्रप्रयाग

आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्थानांतरण अन्य जनपदों में हो गया है। अधिकांश के स्थान पर प्रतिस्थानी भी भेजे गए हैं। फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ के स्थान पर प्रतिस्थानी नहीं भेजे गए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया गया है।
- डॉ. आनंद सिंह राणा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें