विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के संस्कृत विभाग में मंगलवार को सत्र 2026-27 के लिए संस्कृत छात्र परिषद का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। परिषद में ऋषिका चौहान को अध्यक्षा, प्रिंस कोटवाल को उपाध्यक्ष, रेनू चौहान को सचिव, इजराइल को सह-सचिव और राखी को कोषाध्यक्ष चुना गया। गोष्ठी का आयोजन कक्षा संख्या 210 में हुआ। परिषद का गठन विभाग प्रभारी प्रो. आरएस गंगवार और प्रो. वीर राघव खंडूड़ी के निर्देशन में हुआ। इस दौरान प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को परिषद के पदाधिकारियों के दायित्वों और कार्यों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। संवाद