फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चरित्रवान युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की आधारशिला

Tue, 03 Nov 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। क्षेत्र के ग्राम बरोटीवाला स्थित दून एकेडमी स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम का संदेश देते हुए नैतिकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के जिला निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार सैनी ने कहा कि राष्ट्र की वास्तविक शक्ति युवा पीढ़ी के चरित्र और संस्कारों में निहित है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक चेतना को शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया।स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक रघुनाथ सिंह ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का महत्व बताया। प्रधानाचार्य राजन शर्मा ने स्वरचित कविता सुनाई। विद्यालय संस्थापक एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी अजय डोगरा ने राष्ट्रभक्ति और अनुशासन पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें