फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार प्रवीण कुमार जोशी का शव पहुंचा देहरादून, चेन्नई में बंदूकधारी जवान ने की थी हत्या

Wed, 28 Aug 2019 03:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हवलदार प्रवीण कुमार जोशी का शव पहुंचा देहरादून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चेन्नई में तैनात दून निवासी हवलदार प्रवीन जोशी को साथी फौजी ने मामूली विवाद पर गोली मार दी। उनका शव बुधवार को घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। क्षेत्रवासियों ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। टपकेश्वर शमशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


जेएंडके राइफल्स में तैनात दून निवासी हवलदार प्रवीन जोशी चेन्नई में तैनात थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर प्रवीन ने अपने अधीनस्थ को डांट दिया था। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे प्रवीन सो रहे थे। इसी दौरान साथी फौजी ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले फौजी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया।

उधर, जैसे ही प्रवीन की मौत की खबर घर पहुंची तो घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों को सांत्वना देने विधायक गणेश जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग घर पहुंचे। प्रवीन का शव का करीब डेढ़ बजे उनके घर पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के अधिकारियों व जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सैनिक की मौत पर हर कोई गमगीन था। प्रवीन अपने पीछे नौ साल की बड़ी बेटी और सात साल की जुड़वा बेटियों, पत्नी, माता-पिता और दो भाइयों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना से जुड़ा है पूरा परिवार

प्रवीण जोशी का पूरा परिवार सेना से जुड़ा रहा है। उनके पिताजी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि दो छोटे भाई रोबिन और रोहित जोशी भी फौज में ही हैं। इनमें से एक पंजाब और एक हिमाचल में तैनात हैं।

सीएम, विधायक के न आने से परिजन नाराज
प्रवीन के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक के साथ ही अन्य किसी प्रतिनिधि के न पहुंचने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। मृतक के भाई ने बताया कि सब एरिया की ओर से मुख्यमंत्री और विधायक के नाम के पुष्पचक्र भी बनवाए गए थे, लेकिन कोई भी अंतिम संस्कार में नहुीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें