कोटीकालोनी से चिन्यालीसौड़ जा रही द अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिल रैली में शामिल रिपब्लिक मालदोवा के निवासी वैसिल कैपसेक (30) चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग के रत्नोगाड़ के पास दोपहर साढ़े 12 बजे रपट गया।
रपटने के दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गया। टकराने के कारण वैसिल कैपसेक के नाक, घुटने में ज्यादा चोट आ गई। रैली में शामिल पर्यटन विभाग के कर्मियों ने 108 स्वास्थ्य सेवा की मद्द से घायल राइडर्स को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में भर्ती कराया।
अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद राइडर्स की स्थिति गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने देहरादून मैक्स अस्पताल को रेफर किया गया। जिला पर्यटन अधिकारी ने सोबत सिंह राणा ने बताया कि राइडर्स की नाक एवं घुटनों में अधिक चोटें होने के कारण रेफर किया गया है।