उत्तराखंड की बेटी ऋचा कोठियाल जोशी अमेरिका में लिंग आधारित हिंसा पर अपना व्याख्यान देंगी। ऋचा ने उत्तराखंड सरकार में सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में अपना कॅरिअर शुरू किया था। प्रोन्नति प्राप्त कर पीओ का पद ग्रहण किया और देश भर की चुनिंदा आठ अभियोजन अधिकारियों में स्थान प्राप्त किया।
ऋचा के पिता पूर्व सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल ने बताया, ऋचा ने टिहरी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद यूआईटी विश्वविद्यालय से बीए व एलएलबी करने के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से एलएलबी उत्तीर्ण करने के बाद उत्तराखंड सरकार में सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में अपना कॅरिअर शुरू किया। इससे पहले वह सरदार वल्लभभाई पटेल पोलिस एकेडमी हैदराबाद में प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को गंभीर विषयों पर व्याख्यान दे चुकी हैं। अब विश्व भर में लिंग आधारित हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा में वॉशिंगटन सहित चार शहरों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 17 नवंबर को अमेरिका रवाना होंगी।