फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उत्तराखंड एलटी भर्ती का संशोधित परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (एलटी) के विभिन्न विषयों हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, गृहविज्ञान, वाणिज्य, संगीत, कला और उर्दू की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी किया है। यह परीक्षा 18 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित निर्णयों के अनुपालन में आयोग ने यह कदम उठाया है। उच्च न्यायालय के चार जून 2025, तीन जून 2026 और 14 अगस्त 2026 को दिए गए आदेशों के क्रम में पूर्व में 24 जुलाई 2026 को जारी की गई विषयवार कट-ऑफ सूची और अभिलेख संनिरीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूचियों को निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर आयोग ने संशोधित उत्तरकुंजी के आधार पर अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के कट-ऑफ अंक और विषयवार, श्रेणीवार नई औपबंधिक श्रेष्ठता सूचियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित कर दी हैं। आयोग के सचिव ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम न्यायालय में योजित अन्य लंबित याचिकाओं के अंतिम निर्णयों के अधीन रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें