मुख्यमंत्री आवास कूच करने जा रहे कृषि बेरोजगारों को पुलिस ने रोक लिया। आगे जाने के लिए कृषि बेरोजगार मशक्कत करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। आखिर में कृषि बेरोजगारों को लौटना पड़ा। इसके बाद वह गांधी पार्क में धरने पर बैठे।
शनिवार को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग तीन के पदों को पूर्ण कराने की मांग को लेकर कृषि बेरोजगार सीएम आवास कूच करने के लिए बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गांधी पार्क के सामने कृषि बेरोजगारों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से मंत्री एवं विधायकों के चक्कर लगाने के बाद भी उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी वर्ग तीन के सभी 280 पदों पर आचार संहिता से पूर्व रिजल्ट जारी करने की मांग की। कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती, उनका धरना जारी रहेग।