मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद भी एक पूर्व कर्मचारी को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया। सीएमओ ने सेवा पुस्तिका खोने का हवाला देते हुए पेंशन देने से इनकार कर दिया।
अब स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को नोटिस भेजकर तुरंत पेंशन जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही सेवा पुस्तिका खोने वाले कर्मचारी को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दस जनवरी तक पेंशन जारी नहीं होने पर सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी भी दी है।
यह था मामला
रुद्रपुर में एएनएम पद पर कार्यरत कमला नेगी साल 2008 में रिटायर हुईं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन नहीं दी गई। उन्होंने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। निराश होकर उन्होंने कुछ समय पूर्व समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।