फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की फटकार का भी असर नहीं, नहीं दी पेंशन

Sat, 19 Dec 2015 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद भी एक पूर्व कर्मचारी को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया। सीएमओ ने सेवा पुस्तिका खोने का हवाला देते हुए पेंशन देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


अब स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को नोटिस भेजकर तुरंत पेंशन जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही सेवा पुस्तिका खोने वाले कर्मचारी को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दस जनवरी तक पेंशन जारी नहीं होने पर सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी भी दी है।

यह था मामला
रुद्रपुर में एएनएम पद पर कार्यरत कमला नेगी साल 2008 में रिटायर हुईं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन नहीं दी गई। उन्होंने इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया गया। निराश होकर उन्होंने कुछ समय पूर्व समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर शिकायत के बाद सीएम ने लिया था संज्ञान

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समाधान पोर्टल की शिकायत के दौरान यह मामला देखने के बाद कमला नेगी से फोन पर बात की। अल्मोड़ा में रह रही कमला ने मुख्यमंत्री के सामने पूरा मामला रखा। इसके बाद सीएम ने सीएमओ ऊधमसिंह नगर को समस्याओं का निस्तारण कर पेंशन जारी करने के निर्देश दिए।

सीएमओ ऊधमसिंह नगर ने पेंशन जारी करने के बजाय महानिदेशालय को पत्र लिखकर बताया कि कमला नेगी की सेवा पुस्तिका खो गई है। जिस वजह से उनकी पेंशन की समस्या का निस्तारण नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशालय से आवश्यक रिकॉर्ड मांगे। शुक्रवार को मामला स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आरपी भट्ट के पास पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को नोटिस जारी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें