फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने चार पीढ़ी के सदस्यों के साथ केक काट मनाया 100 वां जन्मदिवस

विज्ञापन
बरोंथा अस्पताल में डॉक्टर तैनाती की मांग पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
एक और जहां वर्तमान युग में अनियमित खानपान और असंयमित जीवनशैली के चलते युवावस्था में ही लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं संयमित और नियमित जीवनशैली अपनाकर कालसी निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजपाल सिंह ने बीते रविवार को अपने जीवन के 100 साल पूरे किए। कालसी स्थित वन विभाग की कॉलोनी में चार पीढ़ी के सदस्यों की मौजूदगी में राजपाल ने केक काट जीवन की इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उम्र के इस पड़ाव में भी राजपाल जी की स्मृति कमजोर नहीं हुई है। आज भी वह शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से फिट हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से जिला फिरोजाबाद यूपी के गढ़ी सिंघारी गांव के रहने वाले राजपाल सिंह वर्ष 1986 में जूनियर हाईस्कूल पाठकपुरा आगरा से बतौर प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त हो गए थे। वर्तमान में वह वन दरोगा पुत्र विजेंद्र पाल सिंह के साथ कालसी स्थित वन विभाग की कॉलोनी में रहते हैं। उनके छह बेटा-बेटी समेत 28 नाती पौते और परपोत्र हैं। पांच जनवरी 1920 को जन्में राजपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा उर्दू और हिंदी के साथ आगरा से पूर्ण की। नौ जुलाई 1947 को बतौर अध्यापक उन्होंने आगरा से अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। बताया कि आज भी वह स्वस्थ शरीर के लिए सुबह शाम पैदल घूमने जाते हैं और व्यायाम भी करते हैं। बताया कि उनकी इस उम्र का राज संयमित और नियमित दिनचर्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें