फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेवानिवृत्त पेयजल निगम कर्मियों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

Fri, 14 Aug 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र पंत ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाकर समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा कि एसोसिएशन ने 27 मई और 29 जून को सचिव पेयजल जिनके पास प्रबंध निदेशक पेयजल निगम का दायित्व भी है उनसे समस्याओं के समाधान के संबंध में वार्ता के लिए समय मांगा था। उन्होंने कहा कि अब तक वार्ता के लिए समय निर्धारित नहीं किया गया।
एसोसिएशन ने बताया कि वार्ता के लिए समय न मिलने की वजह से उसे सात अगस्त को पत्र भेजकर 20 अगस्त से आंदोलन का कार्यक्रम घोषित करना पड़ा। इसके बावजूद संगठन को अब तक वार्ता का समय नहीं दिया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि वह हमेशा वार्ता के माध्यम से समस्याओं के समाधान के पक्ष में रही है। संगठन ने मुख्य सचिव से अपनी अध्यक्षता में संबंधित विभागों और अधिकारियों की बैठक आयोजित कर लंबित मामलों का समाधान कराने की अपील की है।
विज्ञापन


अध्यक्ष सुरेश पंत ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में हैं और उन्हें अपनी मांगों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्य सचिव के हस्तक्षेप से जल्द वार्ता आयोजित होगी और समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें