मंत्री गणेश जोशी परिजनों से की मुलाकात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी रोहित कुमार और पश्चिमी दिल्ली के अमर कॉलोनी मुडका नागलोई निवासी संदीप कुमार, बिहार के खगरिया निवासी मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर और देहरादून के रायपुर निवासी आदित्य चौधरी शामिल हैं। जबकि फरार आरोपी शांतनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी व वैभव की तलाश की जा रही है।
जेन-जी क्लब सील
पुलिस ने जेन-जी क्लब सील कर दिया है, आरोपी इसी क्लब से पार्टी कर निकले थे, उनकी क्लब मालिक-कर्मियों से ही मारपीट हुई थी। ये क्लब पहले भी सील हो चुका है।
कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गणेश जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।