फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संसाधन पूरे, पढ़ाई अधूरी... इंटर की मंजूरी का इंतजार

Fri, 27 Nov 2026 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- राउमावि अंबाड़ी में पर्याप्त परिसर, खेल मैदान व पुस्तकालय होने के बावजूद केवल नौवीं और 10वीं तक संचालित हैं कक्षाएं
विज्ञापन

- उच्चीकरण को स्वीकृति मिलने पर शुरू होंगी 11वीं-12वीं की कक्षाएं, आसपास के गांवों के बच्चों को होगा लाभ
विकासनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) अंबाड़ी में पर्याप्त परिसर और जरूरी सुविधाएं मौजूद होने के बावजूद विद्यार्थियों को 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अन्य विद्यालयों का रुख करना पड़ता है। फिलहाल यहां केवल नौवीं और 10वीं की कक्षाएं ही संचालित हैं, जिनमें करीब 60 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने के लिए शासन से मंजूरी का इंतजार है।
विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ साफ-सुथरा खेल मैदान, चहारदीवारी और पुस्तकालय जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पुस्तकालय में हर वर्ष नई किताबें भी पहुंच रही हैं। इसके बावजूद केवल दो कक्षाएं चलने से उपलब्ध संसाधनों का लाभ सीमित विद्यार्थियों तक ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन

उच्चीकरण को स्वीकृति मिलने पर यहां 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू हो सकेंगी। इससे अंबाड़ी और आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षक कपिल चावला ने बताया कि शासन से हरी झंडी मिलते ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसी विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की शिक्षा का अवसर मिल सकेगा और सुविधाओं का लाभ अधिक बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यालय से प्राप्त उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार उच्चीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - विनीता कठैत नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें