अतिक्रमण कर बनाए गए रिजॉर्ट पर कार्रवाई से पहले प्रशासन पर्यटकों से अपील करेगा।बुकिंग वेबसाइट पर यात्रियों को चेतावनी दी जाएगी।
जिले में अतिक्रमण कर नदियों की जद में बने रिजॉर्ट आपके लिए सुरक्षित नहीं हैं। यहां रुके तो आपकी जान माल को नुकसान हो सकता है। बहुत जल्द इस तरह की चेतावनी बुकिंग वेबसाइटों पर देखने को मिलेगी। पर्यटकों को आगाह करते हुए इस चेतावनी को प्रशासन की ओर से जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था प्रशासन इन रिजॉर्ट पर कार्रवाई से पहले करेगा। ताकि, अतिक्रमणकारियों के कारोबार चोट कर उनके हौसले पस्त किए जा सकें।
गत 15 व 16 सितंबर की रात दून घाटी में अतिवृष्टि से भयंकर आपदा आई थी। इससे देहरादून के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। मालदेवता क्षेत्र में सौंग नदी के किनारे बनी सड़क का बड़ा हिस्सा भी बह गया। ऐसे में जब प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि यहां पर एक रिजॉर्ट नदी की धारा को मोड़कर बनाया गया है।
ये भी पढे़ं...Dehradun: युवक ने खुद को लगाया जहर का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा...पासवर्ड, माफी और पिता के नाम भावुक संदेश
सीडीओ को दी जा सकती है स्पर्श फॉर्म रिजॉर्ट की जांच
नदी की धार को मोड़कर बनाए गए रिजॉर्ट स्पर्श एंड फॉर्म की जांच एडीएम प्रशासन जयभारत सिंह को दी गई थी। इसी बीच उनका तबादला होने से जांच पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में अब इस जांच को सीडीओ को दिया जा सकता है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे। प्राथमिक जांच में तो इस बात की पुष्टि हो ही गई थी कि रिजॉर्ट नदी की धारा को मोड़कर बना है लेकिन अधिकारिक और नियमानुसार जांच के बाद उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।