- लोक गायक गजेंद्र राणा ने दी शानदार प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। चौधरी जवाहर सिंह फार्म हाउस में ईगास पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे को बधाई देकर पर्व की खुशियों को साझा किया। उधर लोक गायक गजेंद्र राणा ने गीतों की प्रस्तुति देकर देर रात तक लोगों को झूमने पर मजबूर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जगतगुरु शंकराचार्य ब्रह्मचारी केशव स्वरूप महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल, गो रक्षा अभियान के प्रांत प्रमुख नरेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी, पंकज किशोर गॉड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद भैलो कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम को स्टेज पर आए उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा और पुन्नू ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उनके गाए गीतों पर लोगों ने देर रात तक जमकर नृत्य किया। इस दौरान वातावरण गढ़वाली, जौनसारी और कुमाउनी गीतों की धुनों से गूंजता रहा। इस अवसर पर रविंद्र रमोला, निरंजन चौहान, दीपक कंडारी, शेखर बंसल, सचिन, खुशबू, त्रिभुवन सेमवाल, संगीता रावत, अर्चना, गौरी, नीरज चौधरी, हर्षवर्धन, पारस, कोमल आदि मौजूद रहे।
सेलाकुई में ईगास के कार्यक्रम में लोकगीत की प्रस्तुति देते गायक गजेंद्र राणा। स्रोत जागरूक पाठक