फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM पिन चोरी पर रिजर्व बैंक सख्त, बैंकों को दिए निर्देश

Wed, 02 Nov 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन
देश में 35 लाख से ज्यादा एटीएम कार्डों की पिन चोरी के मामले में अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आरबीआई ने सभी बैंकों को इस बारे में चेताया है। आरबीआई ने निर्देश दिए हैं कि सभी बैंक अपनी पिन संबंधी ग्राहकों की पूरी सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाकर आरबीआई को अवगत कराएं।
विज्ञापन


हाल ही में आरबीआई की ओर से आयोजित बैठक में सभी बैंकों के प्रमुख अधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में बताया गया कि कई बैंकों ने पिन संबंधी सुरक्षा से समझौता किया है। यह जानकारी फॉरेसिंक जांच एजेंसी की जांच में सामने आ रही है।

आरबीआई की प्रिंसिपल एडवाइजर अल्पना किल्लावा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हालांकि ऐसे एटीएम कार्ड की संख्या कम है, जिनका मिसयूज किया गया।

आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वह एटीएम कार्ड और उनकी सभी जानकारियां चोरी होने से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं। बताया गया कि इस बारे में पहले भी बैंकों को निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें