अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी के मुताबिक, आयोग के पास करीब छह हजार पदों के प्रस्ताव हैं, जिनमें से 2000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बड़ोनी का कहना है कि अभी शासन की ओर से भर्ती को लेकर कोई निर्देश नहीं है, इसलिए प्रस्ताव के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
लेकिन उधर, एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि रोस्टर में एससी का पहला पद एससी के निर्धारित होने के बाद शासन को तत्काल प्रभाव से आयोगों में भर्ती के लिए भेजे गए पदों के प्रस्ताव वापस बुलाकर उन्हें संशोधित रोस्टर के तहत तैयार कर भेजे जाने चाहिए। यदि सरकार ऐसा नहीं करेगी तो फिर फेडरेशन इसका विरोध करेगी और जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
रोस्टर में ये है बदलाव
अब यह रोस्टर हुआ लागू
22 फरवरी को 2019 को जारी सीधी भर्ती के रोस्टर में पहला व छठा पद एससी का, सातवां पद ओबीसी का, 10वां पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 24वां पद एसटी का
इस रोस्टर को पलट दिया
11 सितंबर 2019 को जारी सीधी भर्ती के रोस्टर को सरकार ने पलट दिया। इसके अनुसार, पहला पद सामान्य वर्ग को, छठा पद एससी को, आठवां पद ओबीसी को, 10वां पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को और 25वां पद एसटी वर्ग के लिए रखा गया था।