फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन में आरक्षण : रोस्टर में एससी का पहला पद किसी कीमत पर मंजूर नहीं

Tue, 26 May 2020 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य सरकार के विभागों व उपक्रमों मे सीधी भर्ती के पदों के लिए जारी रोस्टर नीति को लेकर विवाद हो गया है। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ने वाली उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने साफ कहा है कि उसे रोस्टर में पहला पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना किसी कीमत पर मंजूर नहीं है।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने इसके विरोध में अदालत और आंदोलन दोनों रास्ते अख्तियार करने का संकेत दिया है। आज यानी मंगलवार को एसोसिएशन की बैठक में भावी रणनीति पर विचार होगा।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि पूरे प्रदेश में एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिजनों में रोस्टर नीति को लेकर भारी रोष है। वे प्रमोशन में आरक्षण की तरह ही रोस्टर नीति के विरोध में निर्णायक लड़ाई लडऩे के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थन में उतरा समानता मंच 

आरक्षण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे अखिल भारतीय समानता मंच ने सीधी भर्ती रोस्टर में एससी के लिए पहला पद चिन्हित करने को नैसर्गिक न्याय के खिलाफ बताया है।

पहला पद एससी का था और हमेशा रहेगा

उत्तराखंड एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन का कहना है कि सीधी भर्ती के रोस्टर में पहला पद अनुसूचित जाति का था, है और हमेशा रहेगा। अगर इससे छेड़छाड़ की तो फेडरेशन बर्दाश्त नहीं करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें