Iएक शोध छात्रा की शिकायत पर पटेलनगर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
I
Iकेंद्रीय संस्थान में एक शोध छात्र ने साथी छात्राओं का पीछा किया। आरोप है कि आरोपी ने उनके अश्लील फोटो बनाकर फोन और लैपटॉप में रखे हैं। एक शोध छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। छात्रा का कहना है कि उसकी साथी छात्राओं ने उससे शिकायत की थी। बताया था कि मोहन कोली नाम का शोध छात्र उनका पीछा करता है। वह बार-बार उनके फोन पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। आरोप है कि कोली ने उनके फोटो अश्लील बनाकर फोन में रखे हैं। इन्हें वह कभी भी वायरल कर सकता है। कुछ फोटो उसके लैपटॉप में भी है। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी के फोन और लैपटॉप को जब्त करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।I