Iशहर में पिछले एक माह से बारिश हो रही है। जलभराव और मलबा आने से कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिसमें पानी जमा हो गया है। बारिश में आवाजाही खतरनाक बन गई है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सड़क का अंदाजा नहीं मिल रहा है। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, रविंद्र सिंह ने बताया कि पिक्चर पैलेस लेकर किंग्रेग के बीच अधिकांश जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह मार्ग पर नाले की तरह खाई बन गई है। सड़क उखड़ने से रोड़ी पर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं, मालरोड़ में भी कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त है। यहां दिनभर पर्यटकों की चहलकदमी रहती है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मसूरी में एक माह से बारिश हो रही है। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। पूर्व में पेचवर्क किया था। बारिश रुकने के बाद फिर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी।I