डीएवी महाविद्यालय देहरादून की ओर से उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद से वित्त पोषित शोध परियोजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया या। भगवानपुर के सिरचंदी गांव में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति में जैविकीय प्रदूषण रोकने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने और उसकी जांच किए जाने संबंधी उपाय भी बताए। कार्यशाला में डीबीएस कालेज देहरादून, हर्ष विद्या मंदिर महाविद्यालय रायसी, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट व राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (नासी, प्रयागराज) का संयुक्त रूप से सहयोग रहा।
कार्यशाला समन्वयक व डीएवी महाविद्यालय देहरादून के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर प्रशांत सिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि एवं डीएवी महाविद्यालय देहरादून के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने कहा कि सभी को जल के महत्व को समझना होगा। पेयजल शुद्ध होगा तभी सब स्वस्थ रहेंगे। जनप्रतिनिधि अरविंद कुमार ने गांव के जल स्रोतों की गुणवत्ता को सही रखने के लिए समय-समय पर उनके परीक्षण करने को जरूरी बताया।
डॉ. प्रशांत सिंह, यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा, प्रो. संजय गुप्ता, डॉ. विकास कंडारी, प्रो. प्रशांत सिंह, ग्राम प्रधान सीमा, अरविंद कुमार, मोहसिन, शादाब, रोहिंद्र सिंह, धनंजय चमोला, सुबोध कुमार आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।