फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धरातल पर नहीं उतरे प्लान, आए दिन लगता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने की कवायद धरातल पर नहीं उतर रही है। यहां आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। सुबह 11 से 2 बजे के बीच स्थिति बदतर हो जाती है। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आते हैं। पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल रोड, गीत भवन अक्सर जाम की चपेट में रहता है।
विज्ञापन


विकासनगर बाजार के बीचोबीच से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग होकर गुजरता है। इस कारण पर्यटकों के साथ चारधाम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार बाजार के बीच की करीब डेढ़ किमी की दूरी को तय करने में 20 से 25 मिनट तक लग जाते हैं। लोगों को जाम की समस्या से निजात के लिए कई बार प्लान भी बनाए गए, लेकिन कोइ धरातल पर नहीं उतरे। इस कारण शहर को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। विकासनगर बाजार जौनसार बावर के साथ ही पड़ोसी राज्य हिमाचल के सिरमौर, टिहरी के नैनबाग और उत्तरकाशी के रंवाई क्षेत्र के लोगों का मुख्य व्यावसायिक केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन पहुंचते हैं। दोपहर तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है।



पूर्व में यह की गई थी व्यवस्था

सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बाजार में बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। मुख्य बाजार से गुजरने वाले हाईवे के दोनों ओर सफेद पट्टी बनाई गई थी। इसके भीतर ही वाहन खड़े किए जाने थे। बाजार में ई-रिक्शा को प्रतिबंध किया गया था। यूटिलिटी के प्रवेश के लिए भी टाइम शेड्यूल बनाया गया था। इतनी सारे प्लान बने, लेकिन कोई भी धरातल पर नहीं उतरे।
विज्ञापन


पार्किग की नहीं है व्यवस्था

मुख्य बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण खासकर यूटिलिटी हाईवे किनारे खड़ी रहती हैं। आड़े-तिरछे खड़े वाहनाें के कारण जाम लगता रहता है।


पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए जो भी निर्णय लिए गए थे, उस पर व्यापारियों का सहयोग और सुझाव लेकर अमल कराया जाएगा। - राजेश साह, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें