फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शोध, इंटर्नशिप और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 03 Jun 2026 08:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
उत्तरांचल विवि और आईजीएल के बीच समझौता हस्ताक्षर के दौरान विवि प कंपनी के पदाधिकारी। विवि
विज्ञापन
-उत्तरांचल विवि और आईजीएल के बीच हुआ करार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में उत्तरांचल विश्वविद्यालय के उत्तरांचल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) और इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल), सेलाकुई के बीच करार हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान उत्कृष्टता, कौशल विकास, औद्योगिक अनुभव और नवाचार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

समझौते के तहत संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, इंटर्नशिप, परामर्श, ज्ञान का आदान-प्रदान और पाठ्यक्रम सुधार जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा। इससे छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही प्रायोजित शोध परियोजनाओं और नवाचार आधारित अनुसंधान के नए अवसर भी खुलेंगे। विवि और आईजीएल के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह साझेदारी फार्मास्यूटिकल व औद्योगिक अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता, स्थिरता और प्रभावशाली वैज्ञानिक प्रगति को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। यह उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को कम कर युवाओं को बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने में भी सहायक बनेगी। इस दौरान विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. डॉ धर्म बुद्धि, प्रो. कुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, रजिस्ट्रार डॉ. अनुज कुमार राणा, यूआईपीएस के निदेशक प्रो. विकास जखमोला, प्रो. श्रद्धा बिष्ट, आईजीएल के उप महाप्रबंधक डॉ. शुऐब खान, डॉ. प्रशांत, डॉ. अभिमन्यु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें