फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम ने अजगर, दो कोबरा समेत पांच सांपों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Wed, 07 Oct 2020 10:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
विज्ञापन

राजधानी व आसपास के इलाकों में अजगर, कोबरा समेत खतरनाक सांपों के निकलने का सिलसिला जारी है। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने मंगलवार को अलग-अलग इलाकों से अजगर, दो कोबरा समेत पांच सांप पकड़े और बाद मेें उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


रेस्क्यू टीम में शामिल रवि जोशी के मुताबिक बालावाला निवासी प्रदीप बर्मन के ट्यूबवेल में भारी-भरकम अजगर घुस गया था। घटना की जानकारी वन विभाग रेस्क्यू टीम को दी गई तो रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद अजगर को काबू किया।

दूसरी घटना के मुताबिक रायपुर निवासी सुमित गोस्वामी के घर में कोबरा सांप घुसा था। रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ कर जंगल छोड़ा। इसके बाद बालावाला क्षेत्र की एक दुकान में कोबरा होने की जानकारी मिली। टीम ने यहां से भी सांप पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। इसके अलावा मालसी गांव से रैट स्नेक, त्रिंकेट सांप पकड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें