फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल में आए कबर बिज्जू का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में कबर बिज्जू दिखाई देने से भय का वातावरण बन गया। विद्यालय प्रशासन के माध्यम से इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभाग के सर्प मित्र ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू में कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया। विद्यालय की एक कक्षा में जंगलों में पाया जाने वाला जानवर कबर बिज्जू दिखाई देने की सूचना से शिक्षकों व कर्मचारियों में भय का वातावरण बन गया। उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनींद्र बड़थ्वाल ने घटना की जानकारी कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज को दी। सूचना मिलते ही विभाग के सर्प मित्र आदिल मिर्जा ने विद्यालय में आकर उसकी खोजबीन शुरू की। लगभग एक घंटे के प्रयासों के बाद उन्होंने कबर बिज्जू को रेस्क्यू कर कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि बिज्जू को सुरक्षित तरीके से तिमली रेंज के संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें