फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया गो संरक्षण सेवा समिति के वार्षिक उत्सव की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। गो संरक्षण सेवा समिति साहिया के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी के शामिल होने को लेकर तहसील प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में तहसील प्रशासन की टीम ने साहिया स्थित कृषि मंडी मैदान का निरीक्षण कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। क्षेत्र में निराश्रित विचरण करने वाले गोवंश के पालन के लिए स्थानीय निवासियों के माध्यम से बनाई गई गोशाला का वार्षिक उत्सव 29 मार्च को मनाया जाना है। गो सेवा से जुड़ी गो संरक्षण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से वार्षिक उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया था। जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया था। निरीक्षण के दौरान राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र रावत, रोशन लाल शर्मा, कल्पना चौहान, मोहन लाल शर्मा, अनिल तोमर, गीताराम डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें