फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की परेड इस बार खास, झांकी में दिखें पीएम मोदी के सपने

Sat, 26 Jan 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की परेड इस बार बेहद खास रही। परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को दिखाया गया।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उरेडा की ओर से घर-घर बिजली, घर-घर प्रकाश’ वाली झांकी तैयार की गई। उत्तराखंड पुलिस की ओर से निकाली जा रही झांकी में आपदा प्रबंधन की झलक दिखाई।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार झांकी में ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, शिक्षा विभाग की ओर से’ आदर्श विद्यालय’ ग्राम्य विकास विभाग की ओर निकाली गई झांकी में मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा नेशनल लाइवलीहुड रूरल मिशन की थीम पर झांकियां निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में 11 विभागों के सुरक्षा दस्ते करेंगे मार्च पास्ट 

इन विभागों के अलावा स्वजल, पर्यटन, उद्यान, राष्ट्रीय राजमार्ग, विकास प्राधिकरण समेत 11 विभागों की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड के लिए पुलिस समेत तमाम विभागों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थी।

गणतंत्र दिवस परेड में मार्च दस्तों में सेना, आईटीबीपी, पीएसी, उत्तराखंड पुलिस, हिमाचल पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस, उत्तराखंड विशेष पुलिस महिला, होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी ब्वायज, एनसीसी गर्ल्स समेत कुल 11 दस्तों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें