फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून: राज्यपाल ने फहराया झंडा, 67वें गणतंत्र का जश्न शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में महामहिम राज्यपाल ने ध्वजारोहण कर 67वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ कर दिया। ध्वजारोहण के बाद महामहिम ने परेड की सलामी ली। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की सुबह साढ़े दस बजे राज्यपाल केके पॉल ने परेड ग्राउंड पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम शुरू हो गए। जवानों द्वारा परेड के बाद विभिन्न झांकिया निकाली गई।

परेड ग्राउंड में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पूरा इलाका नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा प्लान के तहत परेड ग्राउंड मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक वाहन चालक दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित उन सभी महान संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं, जिन्होंने विभिन्न जातियों, धर्मों, क्षेत्रीय विभिन्नताओं के होते हुए भी सभी को एकता सूत्र में बांधा।

उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्रता संग्राम के नायकों, देश की सीमाओं व देश की आंतरिक सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति को भी नमन करते हैं। प्रदेश वासियों की ओर से राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भी नमन करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें