फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2020: देहरादून में परेड के चलते आज अलग होगा ट्रैफिक प्लान, यहां देखें

Sun, 26 Jan 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गणतंत्र दिवस परेड पर अलग होगा ट्रैफिक प्लान
  • समारोह के दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ रहेगा जीरो जोन
  • कल दोपहर एक बजे के बाद लागू होगा नया ट्रैफिक प्लान 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परेड ग्राउंड में आज होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान नए ट्रैफिक प्लान का ट्रायल नहीं होगा। सुरक्षा की दृष्टि से परेड ग्राउंड जीरो जोन होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को नया प्लान जारी कर दिया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी का कहना है कि समारोह के संपन्न होने के बाद दो दिन से चल रहे ट्रायल को लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
परेड स्थल आने का यह रहेगा रूट 


. वीआईपी ईसी रोड, सर्वे चौक, पैसेफि क, रोजगार तिराहा और कांवेंट तिराहे के दाहिने तरफ  से वीवीआईपी द्वार से प्रवेश करेंगे।
. पैसेफि क होटल तिराहे से आने वाले अधिकारी और पास धारकाें के वाहन डोंगा हाउस के सामने से प्रवेश करेेंगे। गणतंत्र दिवस परेड के समस्त प्रतिभागी, आर्मी, पैरामीलिट्री, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस, आम नागरिक अपने वाहन पवेलियन ग्राउंड में पार्क करेंगे। ये लोग पैदल परेड ग्राउंड के दोनो सामान्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन


यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था


. वीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के पीछे होगी।
. धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक से आने वाहन रेंजर्स ग्राउंड में खडे़ होंगे। 
. सर्वे चौक से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क होंगे।
. पास धारक मीडिया कर्मियों के वाहन डोंगा हाउस के सामने स्थित पार्किंग में खड़े होंगे। 

विक्रमों की रूट व्यवस्था

.रायपुर रूट के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे। 
.धर्मपुर रूट के विक्रम चंदन नगर कट से दून चौक होते एमकेपी चौक भेजे जाएंगे।
.आईएसबीटी रूट और कांवली रोड के विक्रम रेलवे गेट से वापस होंगे। 
. प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात सिनेमा कट से वापस होंगे। 
.राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे से होकर बैनी बाजार से वापस जाएंगे।  

सिटी बसों का यह रहेगा रूट

.राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते हुए जाएंगी।
.आईएसबीटी से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से वापस होंगी। 
.रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें