फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अमर उजाला बाइक रैली में देश के वीरों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के साथ मंगलवार को अमर उजाला की ओर से बाइक रैली निकालकर देश के वीरों को याद किया गया। अमर उजाला की इस रैली में मुख्य सहयोगी इंडियन ऑयल रहा। बाइक रैली में एबीवीपी के युवा साथी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस रैली का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों और व्यवस्था के प्रति जागरूक करना था। रैली 15 अगस्त को सुबह नौ बजे अमर उजाला कार्यालय पटेल नगर से शुरू होकर कार्गी चौक आईएसबीटी से ट्रांसपोर्ट नगर, निरंजनपुर मंडी होते हुए वापस कार्यालय में संपन्न हुई। रैली से पहले कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। बाइक रैली में अमर उजाला की पूरी टीम के साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल रहे। रैली के दौरान देशभक्ति गीत भी बज रहे थे। बाइक पर तिरंगा थामे लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। इस दौरान शहर के अलग-अलग चौराहों पर रैली का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें