फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की याद

Fri, 30 Aug 2013 11:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती देहरादून शहर में सादगी के साथ मनाई गई। विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर मेजर ध्यानचंद को याद किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला खेल कार्यालय के खेल प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों ने खेल दिवस मनाया। कर्नल (रिटायर्ड) केएस मल्ल ने खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।

फोटो में माल्यार्पण किया
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई, आनन्द सिंह, सरस्वती बिष्ट, सुशीला राणा, रवीन्द्र सिंह मेहता आदि उपस्थित रहे। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में ध्यानचंद की फोटो में माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन


ध्यानचंद को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी
सहायक निदेशक एसके जयराज, आरएस केन्तुरा, एसएस बिष्ट, मुकेश भटनागर, प्रमोद पांडे आदि उपस्थित रहे। पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष जेएस बड़ैच व खिलाड़ी प्रेम कुमार ने खेल दिवस पर पैरा खिलाड़ियों को बधाई दी।

वहीं दिशा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने ध्यानचंद को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रभात डंडरियाल, सुशील विरमानी, नवनीत गोसाई आदि उपस्थित थे। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने खेल दिवस पर स्कूलों में खेल को बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


आपदा के कारण नहीं मनाया खेल दिवस
आपदा के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। हालांकि खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जानकारी के अनुसार खेल दिवस के दिन बंटने वाले पुरस्कार अब नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर बांटे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें