फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी उत्पाद के विरोध में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी उत्पाद के विरोध में निकाली रैली देहरादून। जीबरहेडी ग्राम पंचायत भुड्ढी (सहसपुर) में स्थानीय लोगों ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार जे लिए विरोध रैली निकाली। रैली का नेतृत्व जन कल्याण समिति, नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार की स्थानीय इकाई उड़ान युवा क्लब और महिला मंगल दल ने संयुक्त रूप से किया। जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष कैप्टन जयपाल सिंह रावत, कैप्टन ओम प्रकाश उनियाल, पूर्व रेलवे अधिकारी दलजीत भंडारी, डॉ. दीपक तिवारी व समिति सचिव बलदेव गोदियाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चीन भारत का दुश्मन देश है। देशवासियों को चीनी उत्पादों जा बहिष्कार कर देशभक्ति का परिचय देना चाहिए। उन्होंने संकल्प लिया कि वे चीनी उत्पादों का प्रयोग नहीं करेंगे। इस दौरान गीताराम नौटियाल, उड़ान युवा क्लब की अध्यक्ष मोनिका जोशी, सचिव मनोज, अंकिता, खुशबू, डिंपल, शिल्पा ,राहुल, महिला मंगल दल की अध्यक्ष पूजा नौटियाल, सावित्री ,निर्मला, दीपा रौतेला व कई अन्य शामिल रहे। गौरव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें