माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। पौंधा क्वारन्टीन सेंटर की दीवार फांदकर किशोर फरार हो गया। पुलिस ने कई घंटे की भागदौड़ के बाद उसे पकड़कर वापस सेंटर में दाखिल कर दिया। दिल्ली से आए इस किशोर को गुरुवार रात को दाखिल किया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर स्वेता चौबे ने बताया कि दिल्ली से आई जन शताब्दी ट्रेन से गुरुवार को आए 15 लोगों को प्रेमनगर के पौंधा क्वारन्टीन सेंटर में दाखिल किया गया था। इनमें एक किशोर भी शामिल था। किशोर ने शुक्रवार सुबह क्वारन्टीन सेंटर के पिछले दरवाजे को खोल लिया। कुर्सी लगाकर पिछले दरवाजे से फरार हो गया। क्वारन्टीन सेंटर के स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र रौतेला पुलिस टीम के साथ उसकी तलाश में जुट गए। कई घंटे की भागदौड़ के बाद किशोर को पकड़ लिया। बाद में क्वारन्टीन सेंटर ले जाकर उसकी काउंसलिंग की गई, ताकि उसकी घबराहट को दूर किया जा सके। एसपी चौबे ने बताया कि इस में वैधानिक कारवाही की जा रही हैं।